• 26/11/2024

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को पाकिस्तान, अफगानिस्तान से मिल रही धमकी, मस्जिदों में तकरीर को लेकर जारी किया था ये आदेश

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को पाकिस्तान, अफगानिस्तान से मिल रही धमकी, मस्जिदों में तकरीर को लेकर जारी किया था ये आदेश
Spread the love

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को देश के अलावा विदेशों से भी धमकियां मिल रही हैं। उनके पास पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर से फोन कॉल्स आ रहे हैं, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। डॉ सलीम राज ने राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल डॉ सलीम राज ने प्रदेश की मस्जिदों में नमाज के बाद होने वाली तकरीरों को लेकर एक आदेश जारी किया था। जिसमें उन्होंने धार्मिक तकरीर को छोड़कर अन्य विषयों पर बोलने के लिए अनुमति लेने का आदेश जारी किया था। धार्मिक तकरीरों के इतर बोलने से किसी तरह का सांप्रदायिक सौहार्द्र न बिगड़े इसलिए ऐसा फैसला लिया गया था। आदेश में कहा गया था कि आदेश का पालन नहीं होने पर मुतवल्ली के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा।

डॉ सलीम राज ने मीडिया को बताया कि उनके इस आदेश के बाद से ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कश्मीर और केरल से फोन कॉल्स आ रहे हैं। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। कहा जा रहा है कि तुमको ऊपर से 6 इंच छोटा होना है या नीचे से।

 

Related post

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, मायके पक्ष ने पति पर लगाया ये गंभीर आरोप…

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या, इस वजह से…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका…
बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल…

बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम…

Spread the loveरायपुर: उच्च शिक्षा के सपनों को आर्थिक सीमाओं से बाधित न होने देने की दिशा में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना…
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..

डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और…

Spread the loveरायपुर: सुशासन की दिशा में अग्रसर राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को डिजिटल बनाकर आम जनता के जीवन को सरल…