• 12/06/2023

‘जल मितान-युवा उद्यमी’ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

‘जल मितान-युवा उद्यमी’ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पेयजल योजनाओं के संचालन और स्थायी रख-रखाव के लिए अपने तरह के पहले और अनूठे कार्यक्रम ‘जल मितान-युवा उद्यमी’ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का शुभारंभ किया। जिसके तहत ग्रामीण अंचलों में कुशल जल मितानों की उपलब्धता हेतु जल जीवन मिशन और यूनिसेफ की सहभागिता से प्रारंभ किए गए।

इस कार्यक्रम के ग्रामीण युवाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण सर्विसेज, नल-पाइप फिटिंग रिपेयरिंग, आरो फिटिंग-रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग-रिपेयरिंग, सोलर पैनल फिटिंग-रिपेयरिंग, पम्प आपरेटर सर्विस आदि ट्रेडों में 21 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 58 हजार ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री बघेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप प्रशिक्षण प्राप्त 90 जल मितान एवं युवा उद्यमियों को नि:शुल्क टूल किट प्रदान किए। 15 हजार रूपए की कीमत के टूल किट में युवाओं को सुरक्षा जूता, हेलमेट तथा उपकरण आदि दिए गए हैं। राज्य के 540 युवाओं तथा 90 युवा उद्यमियों को 21 दिनों की उच्च स्तरीय आवासीय ट्रेनिंग दी गई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन निदेशक आलोक कटियार, यूनिसेफ की वाश विशेषज्ञ श्वेता पटनायक भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

जल मितान एवं युवा उद्यमियों को नि:शुल्क टूल किट प्रदान किए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें जल मितान, युवा उद्यमी तथा जल दीदी के रूप में योजनाओं के संधारण और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।

Related post

CG : शादी का झांसा देकर युवती को लिव-इन में रखा, फिर दोस्त से कराया दुष्कर्म; वारदात के बाद जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

CG : शादी का झांसा देकर युवती को लिव-इन…

Spread the loveसूरजपुर : सूरजपुर जिले में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा…
CG : बार अभ्यारण्य में फिर मिला काले हिरण का शव, लगातार हो रही मौतों से वन विभाग में हड़कंप, वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल

CG : बार अभ्यारण्य में फिर मिला काले हिरण…

Spread the loveबलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले स्थित बार अभ्यारण्य में काले हिरणों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…
मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 को, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 को, सुबह 11 बजे…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन,…