• 27/10/2024

CM का अनोखा अंदाज; अदरक वाली चाय बनाकर जनता को पिलाई, पत्नी ने भी दिया साथ

CM का अनोखा अंदाज; अदरक वाली चाय बनाकर जनता को पिलाई, पत्नी ने भी दिया साथ
Spread the love

मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव अपने निराले अंदाज को लेकर जाने जाते है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है। वीडियो में वे चाय बनाते हुए नजर आ रहे है। सीएम मोहन का यह वीडियो चित्रकूट का बताया जा रहा है। कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान अदरक वाली चाय बनाई। साथ ही लोगों को पिलाई।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय सतना दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज चित्रकूट में अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान कामता नाथ के दर्शन कर पांच किलोमीटर की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में सरयू धारा के पास राधा कृष्ण मंदिर के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली महिला राधा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चाय पीने के लिए आमंत्रित किया।

उसी दौरान वे एक चाय की दुकान पर पहुंचे और खुद ने अदरक वाली चाय बनाई। चाय बनाने के बाद उन्होंने सभी के साथ चाय की चुस्की का आनंद भी लिया। इस दौरान सीएम की धर्म पत्नी सीमा यादव भी चाय बनाने में अपने पति का सहयोग करती नजर आईं।

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…