• 24/01/2026

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पर्यटन न केवल देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम भी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से लोगों को स्थानीय संस्कृति, भौगोलिक विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं अद्भुत स्थलों से परिचित होने का अवसर मिलता है। साथ ही यह क्षेत्र हजारों परिवारों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित कर आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का उद्देश्य पर्यटन उद्योग के महत्व को रेखांकित करना और इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है, ताकि पर्यटन के माध्यम से देश और प्रदेश को सतत आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके। भारत अपनी विविधताओं, परंपराओं और सांस्कृतिक वैभव के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। देश के प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्ट पहचान और गौरवशाली पृष्ठभूमि है, जिसे पर्यटन के माध्यम से देश-विदेश तक पहुँचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा पर्यटन को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…