• 06/07/2026

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के दिखाए पथ पर अग्रसर होते हुए हम विकसित और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related post

रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग मानव कल्याण के लिए हो – राज्यपाल डेका

रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग मानव कल्याण के…

Spread the love00 राज्यपाल ने आज भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद अकादमी में रोबोटिक्स लैबोरेट्री का लोकार्पण किया रायपुर। राज्यपाल…
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री साय

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री…

Spread the love103 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन  200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर…
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल ने…

Spread the loveरायपुर। प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज लोक भवन में राज्यपाल…