• 15/12/2025

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रजत महोत्सव विशेष छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और विकास गाथा पर आधारित है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों और जनसेवा आधारित कार्यों का सजीव दस्तावेज है। कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ नियोजन, आधुनिक तकनीक और उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ उल्लेखनीय उपलब्धियों को शामिल किया गया है और सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना से लेकर 32 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता, कोयला खनन के सुदृढ़ संचालन और राज्यव्यापी पारेषण- वितरण ढांचे के विस्तार तक बिजली क्षेत्र में व्यापक सुधार को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रोहित यादव, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारी जे.एस. नेताम, संजीव सिंह एवं आशुतोष जायसवाल उपस्थित थे।

Related post

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को…

Spread the loveरायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर…
BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।…
CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 का संशोधित फाइनल मॉडल आंसर जारी, 341 पदों पर होगी भर्ती

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024…