• 26/11/2026

जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता- तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता- तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
Spread the love

तत्काल सहायता से अभिभूत बुजुर्ग बोले – अब सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा

रायपुर, 26 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुनीं। इस दौरान कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग  परसराम राठौर अपने पुत्र  सोमनाथ राठौर के साथ अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे।

परसराम राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पिछले लगभग 30 वर्षों से सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्हें सामान्य बातचीत और रोजमर्रा के कामकाज में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सुनने में दिक्कत को देखते हुए मुख्यमंत्री  साय ने उनसे बड़ी ही आत्मीयता से बात की और उनकी पूरी बात धैर्यपूर्वक सुनी।

मुख्यमंत्री  साय ने बुजुर्ग का हालचाल पूछा और कहा, “बाबा, चिंता मत कीजिए, अब आपको सुनने में परेशानी नहीं होगी। आपकी समस्या का समाधान यहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन्हें देखने में भी कोई तकलीफ है। राठौर द्वारा आंखों की कमजोरी की बात बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को श्रवण यंत्र के साथ-साथ चश्मा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर  परसराम राठौर को तत्काल श्रवण यंत्र और चश्मा उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र लगते ही उन्होंने स्पष्ट रूप से आवाज़ें सुनीं। लंबे अरसे बाद साफ सुन पाने पर अभिभूत हुए  राठौर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब मुझे सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा है। इतने वर्षों बाद इतनी साफ आवाज़ सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी बहुत बड़ी समस्या दूर कर दी।” उनके पुत्र  सोमनाथ राठौर ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को मिली राहत

इसी जनदर्शन में श्रवण संबंधी समस्या को लेकर भाटापारा के नेहरू वार्ड निवासी  बलवंत सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को आवेदन सौंपकर श्रवण यंत्र तथा श्रवण दिव्यांगता (बहरापन) प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। श्री यादव ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें दाएं कान से कम सुनाई देता है और बाएं कान में भी श्रवण त्रुटि है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया और दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।

Related post

जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री…
CG Breaking : वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 102 अधिकारियों के तबादला…यहां देखें लिस्ट..!!

CG Breaking : वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने में तबादले हुए हैं। राज्य सरकार ने वन…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के बदले विभाग, देखें आदेश…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सचिवालय सेवा के…

Spread the loveरायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों के विभाग में बदलाव किया गया है। सूची में…