• 13/11/2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
Spread the love

भोपाल पहुंचकर स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री  साय ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related post

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ…

Spread the love00 पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन रायपुर। भारत की स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए…
मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे…
13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश…

Spread the loveहिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, वार,…