• 15/09/2024

श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम साय खाते में ट्रांसफर करेंगे 49 करोड़ रुपये

श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम साय खाते में ट्रांसफर करेंगे 49 करोड़ रुपये
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण करेंगे। यह सम्मेलन राजधानी के इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के कृषि मंडपम में आयोजित होगा।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सर्न्न्मिाण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 47 हजार 726 निर्माण श्रमिकों 38 करोड़ 37 लाख 10 हजार 652 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 6873 श्रमिकों को 9 करोड़ 86 लाख 58 हजार 500 रूपए एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत 2496 श्रमिकों को 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार 142 रूपए की राशि डी.बी.टी. के जरिए वितरण करेंगे। इस तरह कुल 57 हजार 95 श्रमिकों को कुल राशि 49 करोड़ 43 लाख 5 हजार 229 रूपये का वितरण केन्द्रीयकृत डी.बी.टी. के माध्यम से किया जाएगा।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…