• 29/05/2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – ₹10,021 करोड़ की बड़ी सौगात से गरीबों का पक्का घर सपना होगा पूरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – ₹10,021 करोड़ की बड़ी सौगात से गरीबों का पक्का घर सपना होगा पूरा
Spread the love

रायपुर। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी की है। इस बड़े फैसले पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए इसे गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “हर गरीब को पक्का घर” देने का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ मकान बनाना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पक्का घर हर परिवार के लिए सुरक्षा, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की पहचान होता है। इस राशि से छत्तीसगढ़ के हजारों पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण कार्य को नई गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में गरीबों के जीवन स्तर में तेजी से सुधार होगा।

Related post

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो…

Spread the loveबालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुंडरदेही थाना…
चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार…

Spread the loveरायपुर- कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण संबंधी कई चुनौतियों के बीच तैयार किए गए 132/33 केवी उपकेंद्र केशकाल का…
सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति,…

Spread the love00 बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत…