• 23/02/2024

छॉलीवुड एक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार, रिश्तेदार को ही बनाता था हवस का शिकार

छॉलीवुड एक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार, रिश्तेदार को ही बनाता था हवस का शिकार
Spread the love

छॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनोज राजपूत पर अपनी ही एक रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने दुर्ग जिले के जीआरपी थाना भिलाई 3 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मनोज राजपूत को आज गिरफ्तार कर लिया।

29 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि मनोज राजपूत पिछले 12 सालों से उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था लेकिन बाद में वह मुकर गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध किया है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे ने कम किया किराया, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

जमीन दलाली से लेकर फिल्मों तक का सफर

मनोज राजपूत दुर्ग जिले का चर्चित जमीन दलाल है। जमीन धोखाधड़ी  के मामले में वह जेल भी जा चुका है। उस पर दुर्ग-नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने का आरोप है।

जमीन के कारोबार में अच्छा खासा पैसा कमाने के बाद मनोज राजपूत ने छॉलीवुड में अपना कदम रखा। हाल ही में एक छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उसने लीड रोल किया है।

इसे भी पढ़ें: SEX Racket: BJP नेता होटल में चला रहा था सेक्स रैकेट, 2 नाबालिग सहित 6 लड़कियों का रेस्क्यू, 11आरोपी गिरफ्तार 

इसे भी पढ़ें: इस पार्टी के 10 सांसद छोड़ सकते हैं पार्टी, इन दलों के संपर्क में

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…