• 16/06/2022

बोरवेल में फंसे राहुल की जान बचाने वाले से सीएम ने पूछा – डर नहीं लगा, युवक ने कहा…

बोरवेल में फंसे राहुल की जान बचाने वाले से सीएम ने पूछा – डर नहीं लगा, युवक ने कहा…
Spread the love

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में बोर में फंसे 11 वर्षीय बच्चे राहुल की जान जिसने बचाई उसका नाम है अजरूल। अजरूल ने राहुल को बचाने में अपनी जान की भी परवाह नहीं की। जब मुख्यमंत्री ने अजरूल से बातचीत करते हुए उससे पुछा कि आपको डर नहीं लगा तो उसने कहा मुझे सबसे पहले बच्चे की जान बचाने की फिक्र थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजरूल को मुख्यमंत्री निवास पर आज आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया और राज्योत्सव में पुनः सम्मानित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजरूल की साहस की सराहना करते हुए कहा कि अजरूल ने राहुल की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है।

इसे भी पढ़ें : सड़क पर खड़ी गाड़ी की तस्वीरे भेजने पर मिलेगा 500 रुपये का इनाम, मालिक पर जुर्माना, केन्द्र सरकार ला रही कानून

राहुल को निकालने में प्रशासन का पूरा अमला लगा हुआ था। 104 घंटे के इस रेस्क्यू अभियान को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने में अजरूल हक की महत्वपूर्ण भूमिका थी। अजरूल रायपुर स्मार्ट सिटी में सीवरेज सिस्टम में कार्यरत है। जब रेस्क्यू टीम ने खुदाई पूर्ण कर टर्नल बना कर राहुल के करीब पहुंच गए तब उस समय राहुल को बाहर निकालने का निर्णय लिया और यह जिम्मा अजरूल हक को दिया गया। अजरूल को सेफ्टी बेल्ट पहनाकर मुंह के बल नीचे उतारा गया।

अजरूल ने बताया कि – जब वे नीचे उतरे तो देखा कि राहुल गड्ढे में लेटा हुआ है। तब मैने राहुल को उठाया और उसे सेफ्टी बेल्ट पहनाया और उसे बाहर निकाल लाया। जब मैं गड्ढे में उतरा तो उस समय मेरी जेहन में एक ही बात थी कि मेरी जान भले ही चली जाए पर बच्चे की जान बच जाए। इसी सोेच ने मुझे प्रेरणा दी और मुझे किसी प्रकार का डर नहीं लगा और मैं राहुल को बचा पाया।

इसे भी पढ़ें : बोरवेल में फंसे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डाक्यूमेंट्री फिल्म, राहुल को बचाने वाली टीम को सीएम ने किया सम्मानित

Related post

भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस हाईकमान की बैठक में हुआ फैसला

भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद फिर एक बार बढ़ने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर…
PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले – बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार,…

Spread the loveअंबानी और अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है।…
2.35 लाख करोड़ के रेल बजट पर सीएम भूपेश ने जताई साजिश की आशंका, बोले- एयरपोर्ट की तरह कहीं रेलवे को भी…

2.35 लाख करोड़ के रेल बजट पर सीएम भूपेश…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट को निर्मम बजट बताया है।…