• 01/02/2023

2.35 लाख करोड़ के रेल बजट पर सीएम भूपेश ने जताई साजिश की आशंका, बोले- एयरपोर्ट की तरह कहीं रेलवे को भी…

2.35 लाख करोड़ के रेल बजट पर सीएम भूपेश ने जताई साजिश की आशंका, बोले- एयरपोर्ट की तरह कहीं रेलवे को भी…
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट को निर्मम बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्मला जी का निर्मम बजट कहा जा सकता है। न इसमें युवाओं के लिए कोई सुविधा है, न किसानों की आय दोगुना करने की बात है, न महिलाओं के लिए है और न ही ट्राइब्स के लिए है। न शेड्यूल ट्राइब्स के लिए कुछ है। कहा जाए तो यह बजट केवल चुनाव को देखकर बनाया गया है। इसमें किसी को कोई सहूलियत नहीं दी गई है।

सीएम ने आगे कहा कि बजट में एक चीज चौंकाने वाला है। रेलवे के लिए दो लाख 35 हजार करोड़ रुपए बजट में रखा गया है। क्या यह कर्मचारियों के लिए है? नई भर्ती के लिए है ? या ऐसा तो नहीं है कि जैसे एयरपोर्ट को बेचने से पहले सैकड़ो-हजारों करोड़ रूपए उसके नवीनीकरण में लगाया और फिर निजी हाथों में बेच दिया। इसी प्रकार की सोच तो नहीं है कि केंद्र सरकार की कि रेलवे को भी चकाचक कर निजी क्षेत्र को बेच दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए भी हम लोग उम्मीद कर रहे थे कि अम्बिकापुर से चलने वाली ट्रेन मिलेगी, जगदलपुर के लिए भी ट्रेन की व्यवस्था होगी। लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई। महंगाई और बेरोजगारी को कम करने की कोई व्यवस्था नहीं है। नए लोगों को कैसे रोजगार मिलेगा, इसमें कुछ नहीं है। जितनी भी खाद्य सामग्री है, वो महंगी हो गई है। बजट में श्री अन्न की बात कही गई, कोदो-कुटकी, सांवा तक की बात कही गई, लेकिन इसकी एमएसपी भारत सरकार ने आज तक घोषित नहीं की। समर्थन मूल्य पर खरीदने की भी कोई बात किसानों के लिए नहीं कही गई। यह निराशाजनक बजट है।

Related post

भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस हाईकमान की बैठक में हुआ फैसला

भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद फिर एक बार बढ़ने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर…
PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले – बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार,…

Spread the loveअंबानी और अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है।…
ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां नगदी से भरी मिली आलमारी, 6.5 करोड़ कैश, सोना और जेवरात, ED ने दी आधिकारिक जानकारी

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापे में अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा की रकम, सोना…