• 09/05/2024

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले – बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले – बिगड़ गया है मानसिक संतुलन
Spread the love

अंबानी और अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री पर अब उम्र का असर दिखने लगा है और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

पूर्व सीएम बघेल ने अपने बयान में आगे कहा कि, पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है कि, देश में कालाधन है। कालाधन टैंपो से आ रहा है तो इसकी जांच हो। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आरोप को स्वीकार लिया है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने एक बयान में कहा था कि जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने (राहुल गांधी) अंबानी, अडाणी को गाली देना बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि शहजादे घोषित करें कि चुनाव में ये अंबानी, अदानी से कितना माल उठाया है। आज टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंची है क्या?

‘जरूर दाल में कुछ काला है’ 

पीएम मोदी ने कहा था कि आखिर क्या सौदा हुआ है, आपने रातों रात अंबानी, अदानी को गाली देना बंद कर दिया। प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी सभा में यहां तक बोल दिया कि जरूर दाल में कुछ काला है, पांच वर्षों तक अंबानी, अदानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गई।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…