• 07/04/2023

ये स्वामी आत्मानंद स्कूल है खास, CM भूपेश ने किया लोकार्पण

ये स्वामी आत्मानंद स्कूल है खास, CM भूपेश ने किया लोकार्पण
Spread the love

भेंट-मुलाकात के लिए आज दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेे दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं। लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। स्कूल परिसर में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से नये भवन के साथ ही नया स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाया गया है। साथ ही स्कूल के पुराने भवन का रंग-रोगन और मरम्मत भी किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने अभिभावकों से स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के स्तर, लाइब्रेरी, खेलकूद एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अभिभावकों ने बताया की स्कूल की सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और यहां पढ़ाई-लिखाई भी अच्छे से हो रही है। निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय जो भारी भरकम फीस देनी पढ़ती थी, वह अब नहीं देना पड़ रहा है। इससे हर वर्ष हजारों रूपए की बचत हो रही है। दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में राज्य शासन की महतारी दुलार योजना के अंतर्गत पांच ऐसी माताओं के बच्चों को भी प्रवेश मिला है, जिनके पति की मृत्यु कोविड महामारी के कारण हुई थी। इस स्कूल में अभी कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक कुल 825 बच्चे अध्यनरत हैं।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…