• 13/11/2022

चिटफंड कंपनी को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- हमारी सरकार ने हितग्राहियों को वापस कराया 19 करोड़ रुपए

चिटफंड कंपनी को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- हमारी सरकार ने हितग्राहियों को वापस कराया 19 करोड़ रुपए
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले डोंगरगांव के दौरे पर हैं. यहां भूपेश बघेल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी पर हमारी सरकार ने काम किया है.

भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव जिले से चिटफंड के हितग्राहियों को राशि लौटने का काम हमने शुरू किया है. राजनांदगांव जिले से ही राशि वापसी की शुरुवात हुई है. उन्होंने कहा कि जिले में 19 करोड़ रुपये हितग्राहियों को हमारी सरकार ने वापस कराया.

भूपेश बघेल डोंगरगांव रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली. उन्होंने कहा कि जिला का दायरा कम होने का लाभ आम जनता को मिले. योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले. चुनौती अभी धान खरीदी, तौल, और ट्रांसपोटेशन है. बारदाने की व्यवस्था देख लेना चाहिए. धान उपार्जन केंद्र में जाम न लगे, कोदो कुटकी रागी पर भी फोकस रहे.

भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी. मुख्यमंत्री बघेल ने रेस्ट हाऊस डोंगरगांव में विधानसभा क्षेत्र के लिए 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया.

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…