• 09/10/2024

नहीं होगा इस गुरुवार को CM जनदर्शन, अपरिहार्य कारणों से किया गया स्थगित

नहीं होगा इस गुरुवार को CM जनदर्शन, अपरिहार्य कारणों से किया गया स्थगित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम इस सप्ताह नहीं होगा। सीएम कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा।

आपको बता दें 27 जून से गुरुवार से सीएम हाउस के दरवाजे आम जनता के लिए खोले गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम हाउस में आयोजित जनदर्शन में आम जनता की समस्याएं सुन रहे थे और मौके पर ही उनका निराकरण भी किया जा रहा था।