• 08/10/2024

छत्तीसगढ़ में इस तारीख को लॉन्च होगी नई नक्सल नीति, असम की तर्ज पर होगी पॉलिसी!

छत्तीसगढ़ में इस तारीख को लॉन्च होगी नई नक्सल नीति, असम की तर्ज पर होगी पॉलिसी!
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को नई नक्सल नीति लॉन्च हो सकती है। दिल्ली में अमित शाह के साथ हुई बैठक में असम की नीति को छत्तीसगढ़ में भी लागू करने की तैयारी है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा असम गए थे। जहां उन्होंने नक्सल नीति, उग्रवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास का जायजा लिया।

गौरतलब है कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नक्सलवाद को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी थी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने असम में चलाई जा रही नीति की जानकारी भी दी थी।

बैठक में ये बताया गया था कि पिछले 9  महीने में 194 नक्सलियों को ढेर किया गया है। साथ ही 800 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 738 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये उपलब्धि ऐतिहासिक है और सीएम साय के नेतृत्व में उनकी टीम ने शानदार काम किया है। अमित शाह ने कहा कि डबल इंजर सरकार की वजह से नक्सल इलाकों में अब विकास हो रहा है। जिसे लोग बंदूक छोड़कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

Related post

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  ट्रैफिक चालान से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली…

Spread the loveरायपुर: अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों…