• 23/07/2024

अडानी को छत्तीसगढ़ में लगा रहे थे करोड़ों का चूना, 3 गिरफ्तार, 2 फरार, ये है पूरा मामला

अडानी को छत्तीसगढ़ में लगा रहे थे करोड़ों का चूना, 3 गिरफ्तार, 2 फरार, ये है पूरा मामला
Spread the love

उद्योगपति गौतम अडानी को छत्तीसगढ़ में करोड़ों का चूना लगा है। सूबे के दुर्ग जिले में स्थित जामुल में अडानी की सीमेंट फैक्ट्री है। यहां करोड़ों के कोयले की हेराफेरी के मामले में 3 ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मामले में दो ट्रक मालिक फरार हैं। पुलिस जिनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

दरअसल अडानी की एसीसी सीमेंट कंपनी को कोरबा की दीपिका खदान से अच्छे ग्रेड के कोयला की सप्लाई की जाती है। यहां से ट्रक में कोयला लोड होकर भिलाई के लिए निकला था। लेकिन आरोपियों ने उस अच्छे ग्रेड कोयला को बदलकर घटिया ग्रेड का कोयला एसीसी अडानी सीमेंट फैक्ट्री में सप्लाई कर दिया। सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन ने जामुल थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि कोयले की यह अदला-बदली पिछले कई महीनों से जारी है। इससे कंपनी को करोड़ों का चूना लगा है।

जामुल थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया कि कोरबा जिले की दीपका खदान से जी 11 ग्रेड का कोयला लोड करके तीन ट्रक निकले थे। लेकिन जब ट्रक सीमेंट फैक्ट्री पहुंचा तो उसमें लदे कोयले को बदलकर खराब क्वालिटी का कोयला था।

ऐसे होता था कोयला अदली-बदली का खेल

मामसे में पुलिस ने तीनों ट्रक ड्राइवरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो लोग अच्छे ग्रेड का कोयला लोड करके दीपिका खदान से निकलते थे। जिसके बाद बिलासपुर जिले के सरगांव में पहुंचते ही ट्रक मालिक जगदीश साहू और कैलाश साहू कोयला डिपो में ले जाकर उस कोयले को अनलोड कर उसकी जगह घटिया ग्रेड का कोयला उसमें लोड कर सीमेंट फैक्ट्री के लिए रवाना कर देते थे।

मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर लव कुमार साहू, रुपेश कुमार साहू और राजेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस दोनों ट्रक मालिकों की तलाश कर रही है।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…