• 10/10/2024

लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने किया बर्खास्त
Spread the love

बलौदाबाजार में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। लंबे से समय अनुपस्थित रहने के कारण अलग-अलग स्कूलों के चार शिक्षक और दो प्यून बर्खास्त कर दिए गए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर प्राइमरी स्कूल पिपराही , प्राइमरी स्कूल खैरघटा , प्रइमरी स्कूल पौसरी और प्राइमरी स्कूल करहुल के सहायक शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्य से पृथक कर दिया गया है।

बर्खास्त शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक स्कूल पिपराही की सहायक शिक्षक ललिता रूपदास, शासकीय प्राथमिक स्कूल पौसरी की सहायक शिक्षक ज्योत्सना सागरकर, शासकीय प्राथमिक स्कूल खैरघटा की सहायक शिक्षक गीतांजली वर्मा और विकासखंड सिमगा के शासकीय प्राथमिक स्कूल करहुल के सहायक शिक्षक एलएनबी गुपेन्द्र कुमार यादव शामिल हैं।इन सभी के खिलाफ मूलभूत नियम 18 और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कार्रवाई की गई है।

Related post

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने पर महिला टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने…

Spread the loveबलौदा बाजार। जिले में एक महिला शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने…
Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा…

Spread the love  गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 60 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।…
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

Spread the loveराज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने ली समीक्षा बैठक 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे…