• 11/09/2024

भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर, सड़कें हुई जलमग्न, आवागमन ठप्प !

भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर,  सड़कें हुई जलमग्न, आवागमन ठप्प !
Spread the love

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। भोपाल में झमाझम बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश के बाद कलियासोत डैम का 1 गेट, भदभदा डैम का एक गेट और कोलार डैम के 2 गेट खोले गए हैं।

छिंदवाड़ा के माचागोरा डैम के भी 6 गेट खोले गए हैं। वहीं सिवनी, धार में भी डैम से पानी छोड़ा गया है। हटा में सुनार नदी उफान पर है। यहां बटियागढ़-राजपुर-छतरपुर मार्ग बंद हो गया है। नदी का पानी गणेश पंडाल तक पहुंच गया और गणेश प्रतिमा जलमग्न हो गई। मुरैना में अहरोली में तेज बहाव में महिला फंस गई। जिसका स्थानीय युवकों ने रेस्क्यू किया मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। सुकमा में शबरी और बीजापुर में इंद्रावती और चिंतावागु नदी उफान पर हैं। हाई-वे पर पानी भरने से चार राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र और तेलंगाना से संपर्क कट गया है। इधर राजनांदगांव में पैरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन ठप हो गया है।

दुर्ग में शिवनाथ नदी उफान पर है। तटीय इलाके में ईंट भट्ठे पर फंसे हुए 11 मजदूरों का SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। मौसम विभाग ने मुंगेली, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव के साथ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…