- 23/12/2023
Big Breaking: कांग्रेस ने राज्यों के प्रभार में किया बड़ा बदलाव, प्रियंका गांधी को हटाया, सचिन छत्तीसगढ़ के होंगे पायलट, देखिए सूची


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले महासचिवों के जिम्मेदारियों के साथ ही राज्यों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है। प्रियंका गांधी से यूपी का प्रभार लेकर अविनाश पाण्डेय को दिया गया है। अब प्रियंका गांधी बगैर किसी पोर्टफोलियो की कांग्रेस की महासचिव हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ से कुमारी शैलजा को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है।
देखिए सूची