• 23/10/2024

वायनाड से प्रियंका गांधी का नामांकन, भाई राहुल और पति के साथ आई नजर

वायनाड से प्रियंका गांधी का नामांकन, भाई राहुल और पति के साथ आई नजर
Spread the love

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा से नामांकन दाखिल कर दिया है। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। नामांकन के वक्त प्रियंका के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा समेत कई दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

नामांकन से पहले प्रियंका ने रोड शो के सहारे शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 35 साल के दौरान मां और भाई के लिए वोट मांगे हैं। अब पहली बार खुद के लिए समर्थन की मांग कर रही हूं। वायनाड से प्रियंका के खिलाफ भाजपा ने नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।

नामांकल पत्र भरने पहुंची प्रियंका गांधी ने बैंगनी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। इस अवसर पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा भी मौजूद रहा। इसके अलावा उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिखीं। वायनाड में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मुझे 35 साल हो गए हैं, मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार करती रही हूं। यह पहली बार है जब मैं अपने लिए आपका समर्थन पाने के लिए प्रचार कर रही हूं।

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…