• 23/10/2024

कजान में भारत-चीन के नए संबंधों की शुरुआत, 5 साल बाद द्विपक्षीय बैठक

कजान में भारत-चीन के नए संबंधों की शुरुआत, 5 साल बाद द्विपक्षीय बैठक
Spread the love

रूस के कजान में BRICS देशों की समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो रहे हैं समिट में क्लोज प्लेनरी और ओपन प्लेनरी दो सेशन होंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पांच साल बाद औपचारिक वार्ता होने जा रही है।

गलवान घाटी में संघर्ष के बाद दोनों देशों में मतभेद गहरा गए थे। अब वास्तविक नियंत्रण रेखा की घोषणा की गई है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत हुई थी। पुतिन ने BRICS देशों के नेताओं के लिए डिनर होस्ट किया था। इस दौरान पुतिन के दोनों तरफ कुर्सी पर PM मोदी और जिनपिंग बैठे थे।

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच यह बैठक काफी अहम है क्योंकि भारत और चीन ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पेट्रोलिंग यानी गश्त को लेकर एक समझौते पर पहुंचने की घोषणा की थी। यह चार साल से अधिक समय से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…