• 14/03/2024

छग में कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, सामने आई बड़ी वजह

छग में कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, सामने आई बड़ी वजह
Spread the love

बलौदाबाजार: बड़ी बेरहमी से कांग्रेस नेता की हत्या हुई है. ट्रैक्टर से कुचलकर पूर्व जनपद सदस्य को मौत के घाट उतार दिया गया. दयाराम जायसवाल मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया. जिससे कांग्रेस नेता की मौत हो गई.

दरअसल, पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ है. जहां विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी कीमत कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य को मौत से चुकानी पड़ी. कसडोल के ग्राम असनिंद में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व जनपद सदस्य मृतक दयाराम जायसवाल पर घात लगाएं आरोपी रामसागर जायसवाल ने ट्रैक्टर से कुचल दिया. आरोपी ने 4 से 5 बार ट्रैक्टर को रिवर्स करके चढ़ाया. जब उसने दम तोड़ दिया, फिर ट्रैक्टर को चुपचाप आरोपी ने घर में लाकर खड़ा कर दिया.

इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. लेकिन मृतक के भाई का कहना है कि पहले भी विवाद हो चुका है. जिसकी शिकायत कसडोल थाने में की जा चुकी है, लेकिन राजनीति दबाव के चलते इस पर किसी भी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया.

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…