• 19/12/2022

कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या का खुलासा, पिता-भाई सहित ये लोग शामिल, 10 लाख में दी यूपी के 5 शूटरों को सुपारी

कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या का खुलासा, पिता-भाई सहित ये लोग शामिल, 10 लाख में दी यूपी के 5 शूटरों को सुपारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल पिता, भाई और उसकी पत्नी समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहींं हत्या करने वाले सभी 5 शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी तलाश में पुलिस का छापा जारी है। कांग्रेस नेता की हत्या के लिए उसके पिता और भाई ने ही मिलकर साजिश रची थी और यूपी के शूटरों को 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इस हत्याकांड में पिता जयनारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी और उसकी पत्नी सुचित्रा के अलावा उसकी मुंहबोली बहन, जीजा, भांजा भी शामिल हैं।

हत्याकांड के बाद पुलिस के हाथ सबसे अहम सुराग मृतक संजू के पिता जयनारायण त्रिपाठी और भाई कपिल त्रिपाठी की बातचीत की एक रिकॉर्डिंग हासिल लग गई थी। जिसमें हत्या के पूरे षड़यंत्र की योजना थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों पर अपना शिकंजा कसना शुरु कर दिया। पुलिस ने कपिल और उसके दो साथियों को झारखंड के पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यहां से नेपाल भागने की फिराक में थे।

मामले का खुलासा करते  हुए एसएसपी पारुल माथुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संजू की हत्या की प्लानिंग दो बार फेल हो चुकी थी। तीसरी बार में उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि जयनारायण त्रिपाठी की दत्तक पुत्री और संजू की मुंहबोली बहन से पूछताछ की थी।  जिसमें उसने हत्याकांड की साजिश का खुलासा करते हुए आरोपियों के जल्दी ही सरेंडर करने की योजना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक संजू की हत्या के लिए 5 शूटर 4 दिन पहले ही बिलासपुर पहुंच गए थे। प्रेम श्रीवास नाम के एक आरोपी के साथ सभी संजू त्रिपाठी की रेकी कर रहे थे। 14 दिसंबर को कपिल को पता चला कि संजू सांवाताल स्थित फार्म हाउस जाएगा। वापसी में उसकी हत्या करने की  योजना बनाई गई। योजना के अनुसार पांचो शूटरों ने सकरी बाईपास पर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…