• 19/12/2022

एलन मस्क ट्विटर के CEO पद से देंगे इस्तीफा! ट्वीट कर लोगों से पूछी राय, जानिए लोगों ने क्या कहा?

एलन मस्क ट्विटर के CEO पद से देंगे इस्तीफा! ट्वीट कर लोगों से पूछी राय, जानिए लोगों ने क्या कहा?
Spread the love

ट्विटर के अधिग्रहण के साथ ही एलन मस्क अपने फैसलों औऱ ट्वीट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने फैसलों को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में अब मस्क ने ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ने की पेशकश की है। उऩ्होंन ट्वीट कर लोगों से इस संबंध में उनकी राय मांगी है। उन्‍होंने ट्वीट कर लोगों से पूछा है कि क्‍या मुझे ट्विटर के CEO पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए? इसके लिए उन्होंने एक पोल भी किया है। जिसमें लोग अपनी राय दे रहे हैं।

मस्क के ट्विटर पोल पर अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। वे अपना जवाब हां या न के जरिए बता रहे हैं। 6 घंटे में उऩके पोल पर 11,444,840 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें कि 56.3 फीसदी लोगों ने उनके ट्विटर प्रमुख का पद छोड़ने के फैसले का समर्थन किया है। वहीं 43.7 फीसदी लोगों ने पद छोड़ने के फैसले का न में जवाब दिया है।

ट्रंप का अकाउंट किया था बहाल

आपको बता दें एलन मस्क अपने बड़े-बड़े फैसले अब ट्विटर पोल के जरिए ले रहे हैं। इससे पहले उऩ्होंने इसी तरह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट को भी बहाल कर दिया था।

पत्रकारों का अकाउंट किया था सस्पेंड 

हाल  ही में उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार समेत कई पत्रकारों का ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। शुक्रवार को यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी उनके इस फैसले की आलोचना की थी। जिसके बाद उन्होंने सभी का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया था। मस्क ने आरोप लगाया था कि पत्रकारों ने उनकी लाइव लोकेशन को सार्वजनिक करके परिवार और उनकी जान को खतरे में डाल दिया था।

इसे भी पढ़ें : CM सहित बदलेगा पूरा मंत्री मंडल! पार्टी के बड़े नेताओं ने इशारों-इशारों में किया साफ

 

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…