• 07/09/2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की लिस्ट जारी, दो नए नामों के साथ 28 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की लिस्ट जारी, दो नए नामों के साथ 28 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

Follow us on Google News

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले 31 नामों का ऐलान किया। लेकिन बाद में एक और उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। इस तरह कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

विनेश फोगाट को भी कांग्रेस ने जुलाना से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 28 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में 5 महिलाएं और 3 मुस्लिम चेहरे शामिल हैं। 32 प्रत्याशियों में 9 जाट, 9 SC, 7 OBC कैंडिडेट, 3 मुस्लिम, 2 ब्राह्मण, 1 सिख और 1 पंजाबी उम्मीदवार हैं। पार्टी ने ED जांच में फंसे अपने तीनों विधायकों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।