• 12/01/2025

कांग्रेस विधायक का एक्सीडेंट, परिवार सहित जा रहे थे कुंभ, कार के उड़े परखच्चे

कांग्रेस विधायक का एक्सीडेंट, परिवार सहित जा रहे थे कुंभ, कार के उड़े परखच्चे
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव हादसे का शिकार हो गए  हैं। उनके कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में इंद्र साव और उनके परिवार के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ प्रयाग राज कुंभ जा रहे थे। इसी दौरान यूपी के सोनभद्र के बहमनी थाना क्षेत्र में उनकी कार और ट्रक  के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि विधायक की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में विधायक और उनके परिजनों को चोट आई।

कार में विधायक इंद्र साव, उनकी पत्नी, 2 बेटी, दो महिला रिश्तेदार, पीएसओ और ड्राइवर सहित 8 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन कर विधायक इंद्र साव का हालचाल जाना। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related post

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…
कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांदे क्षेत्र…