• 12/01/2025

नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 3 माओवादियों के मारे जाने की खबर.. गोलीबारी जारी

नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 3 माओवादियों के मारे जाने की खबर.. गोलीबारी जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों औऱ सुरक्षाबलों के  बीच मुठभेड़ चल रही  है। बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा और कोरंजेड के जंगलों में सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा 3 माओवादियों को मार गिराए जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि इंटेलीजेंस को बंदेपारा- कोरंजेड के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों को मौके के लिए रवाना किया  गया।

सर्चिंग के दौरान जैसे ही फोर्स रविवार सुबह जंगल में पहुंची, वैसे ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालकर नक्सलियों के गोलीबारी का जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। माना जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की  संख्या में औऱ भी इजाफा हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

Related post

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…
कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांदे क्षेत्र…