• 27/01/2024

बिहार में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, 10 विधायक बीजेपी के संपर्क में, मोबाइल फोन बंद, पार्टी ने भूपेश बघेल को भेजा

बिहार में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, 10 विधायक बीजेपी के संपर्क में, मोबाइल फोन बंद, पार्टी ने भूपेश बघेल को भेजा
Spread the love

बिहार में चल रहे सियासी हलचल ने कांग्रेस की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 10 विधायक बीजेपी और नीतीश के संपर्क में हैं। इन नेताओं के अब फोन भी लगातार बंद आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे कभी भी पलटी मार सकते हैं। पार्टी में टूट रोकने के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार भेजा है।

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बिहार का पर्यवेेक्षक बना कर भेजा है। बघेल रायपुर से नई दिल्ली के रवाना हो गए हैं। वहां से वे बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे।

आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने जा रहे हैं। उन्होंने एनडीए में जाने का साफ संकेत दे दिया है। वे राज्यपाल से मिलकर कभी भी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके साथ ही नई सरकार बनाने के लिए विधायकों की सूची भी गवर्नर को सौंपेंगे।

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार रविवार 28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में 9 वीं बार शपथ लेंगे। नीतीश के साथ बिहार में सरकार बनाने का बीजेपी ने खाका भी तैयार कर लिया है। नीतीश मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे वहीं बीजेपी से दो डिप्टी सीएम होंगे।

Related post

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

Spread the loveपात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो रायपुर, 08 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता…
एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन, बस्तर के समग्र एवं परिणामोन्मुख विकास के लिए ‘बस्तर…
Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, चर्चा के बाद इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में राज्य…