• 28/12/2022

सैकड़ों कांग्रेसियों ने किया BJP प्रवेश, केदार कश्यप बोले- कांग्रेस सरकार का अंतिम समय आ गया

सैकड़ों कांग्रेसियों ने किया BJP प्रवेश, केदार कश्यप बोले- कांग्रेस सरकार का अंतिम समय आ गया
Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विधानसभा में सैकड़ों ग्रामीणों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल का प्रभाव बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बस्तर में जिस तरह से सक्रिय हैं, उसका सकारात्मक परिणाम भाजपा को मिल रहा है। इसकी तस्दीक यह है कि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बस्तर में भाजपा की नीतियों से सहमत होते हुए पार्टी में प्रवेश किया है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ और आदिवासी अंचल के लोग यह भली-भांति समझ गए हैं कि 4 साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों सहित सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी के अतिरिक्त कुछ नहीं किया। राज्य प्रगति कर रहा था, भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को रिवर्स गियर में डाल दिया।

कश्यप ने आगे कहा, झूठ पर झूठ और जनता से दगाबाजी भूपेश बघेल सरकार का मूल मंत्र है। तरह-तरह के लुभावने वादे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस ने एक भी वादा नहीं निभाया, यह कांग्रेस का पारंपरिक राष्ट्रीय चरित्र है, जिसे बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ चुकी है। इसके संकेत साफ तौर पर मिल रहे हैं कि जब बस्तर का आदिवासी समाज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित भूपेश बघेल की नीतियों के खिलाफ भाजपा के साथ खड़ा है तब यह सुनिश्चित है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार अगले कई दशकों के लिए राजनीतिक वनवास पर जाने वाली है।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…