• 28/12/2022

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा के मसले पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से विफल रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चिट्ठी में कहा है कि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा जैसे ही 24 दिसंबर को दिल्ली में पहुंची। उसके बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में कई बार सेंध लगी। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे को मेंटेंन करने और भीड़ को काबू करने में असफल रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा।

इसके साथ ही वेणुगोपाल ने चिट्ठी में आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी से जो लोग मिल रहे हैं। उन्हें इंटेलीजेंस के लोग डरा-धमका रहे हैं। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

वेणुगोपाल ने आर्टिकल 19 का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 19 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार है कि वह कहीं भी आ जा सकता या अपने विचार रख सकता है। कांग्रेस पार्टी ने अपने दो नेताओं को खोया है, उनकी मांग है कि राहुल गांधी की सुरक्षा पर राजनीति और खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…