• 05/08/2022

महंगाई को लेकर कांग्रेस का संसद से लेकर सड़क तक संग्राम, राहुल के बाद प्रियंका भी हिरासत में

महंगाई को लेकर कांग्रेस का संसद से लेकर सड़क तक संग्राम, राहुल के बाद प्रियंका भी हिरासत में
Spread the love

कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी, बेरोगारी सहित केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद काले रंग के लिबास में आज संसद पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। संसद से राष्ट्रपति भवन के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निकले राहुल गांधी को पुलिस ने बीच रास्ते में हिरासत में ले लिया। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाला। प्रियंका भी काले रंग के कपड़े में पहुंची थी।

प्रियंका के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीएम आवास घेरने के लिए निकले। जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते पर ही रोक दिया। जिसके बाद वो सड़क पर धरने पर बैठ गई। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन ले जाया गया है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने दिल्ली के अधिकांश इलाके में बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाकर निषेधाज्ञा लगा दिया था। जिसकी वजह से कांग्रेस को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी।

इससे पहले काले कपड़े में कांग्रेसी सांसद संसद पहुंचे थे। सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : अब मां काली और भगवान शंकर की अश्लील तस्वीरें, इस मैग्जीन के खिलाफ शिकायत

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, हवाला लेन-देन का शक, रायपुर-दुर्ग और राजनांदगांव में सर्राफा, कपड़ा कारोबारियों के साथ CA के घर पर दबिश

इसे भी पढ़ें : पहली बार रात 11 बजे खुला हाईकोर्ट, ग्रामीणों की फरियाद पर हुई सुनवाई, बेदखली पर लगी रोक

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…