• 01/10/2024

किराएदार ने परिवार समेत लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह नहीं आई सामने…जांच में जुटी पुलिस

किराएदार ने परिवार समेत लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह नहीं आई सामने…जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

बीकानेर में एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों के साथ मिलकर आत्महत्या की, जिसमें पति-पत्नी और एक मासूम की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

दरअसल, किराए के मकान पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राहुल उसकी पत्नी मनीषा और एक मासूम बच्चा शामिल है, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में जिदंगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान रहने के चलते आत्महत्या करना बताया जा रहा है।

घटना के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया है स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई अचानक इस हादसे से हर कोई स्तब्ध है, और सबके मन में यही सवाल उठ रहा कि आखिर किस वजह से पूरा परिवार खत्म हुआ।

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…