• 14/07/2024

फोन पर किसी से बात करने से हुआ नाराज, तो गर्लफ्रेंड को सात टुकड़ों में काटा, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

फोन पर किसी से बात करने से हुआ नाराज, तो गर्लफ्रेंड को सात टुकड़ों में काटा, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी और मृतक ने साथ में शराब पी थी। इसके बाद आरोपी ने संबंध भी बनाया।रात में महिला किसी दूसरे से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, फिर गुस्से में आकर प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी।

 

बता दें कि 13 अप्रैल 2024 को बालोद क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के नहर किनारे एक जली कटी लाश मिली थी, जिसका सिर, हाथ पैर एक बोरी में मिला। दूसरे दिन अमलीडीह के जंगल में एक बोरी में जली कटी लाश का धड़ मिला था।

 

फारेंसिक टीम ने घटना स्थल जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी बालोद, साइबर सेल प्रभारी को अज्ञात महिला के शव की पहचान एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए एसडीओपी बालोद के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर जांच पड़ताल की।

 

पीएम रिपोर्ट में मृतिका का नसबंदी होना पाया गया था, जिसके आधार पर गठित टीम ने बालोद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मितानीन के माध्यम व ग्राम कोटवार का मिटिंग लेकर मृतिका के पहचान के लिए प्रयाय किया।

 

मुखबिर से सूचना मिली कि डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बकलीटोला में एक महिला कई दिनों से लापता है और वह अपने मायके ग्राम बाघमार में भी नहीं है।

 

महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के प्रेमी ने ही पीछा छुड़ाने के लिए हत्या किया था। गिरफ्तारी के बाद कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में उसने महिला को गला दबाकर मार डाला और मरने के बाद हसिये से शरीर के टुकड़े कर दो बोरो में भरकर अमलीडीह नहर के पास फेंक दिया।

Related post

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 08 अगस्त 2026, शनिवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त है और दिन शनिवार है. शनिवार का दिन भी कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग लेकर…
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…