• 06/10/2023

वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, इस धमाकेदार बल्लेबाज को हुआ डेंगू, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, इस धमाकेदार बल्लेबाज को हुआ डेंगू, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
Spread the love

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो गई है। ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैड को मात दी। भारत का पहला मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं। रविवार को होने वाले मुकाबले से वे बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं जारी की गई है।

बताया जा रहा है कि चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है। जिसके बाद उनका ब्लड टेस्ट कराया गया। जिसमें वो डेंगू से पीड़ित मिले। आज शुक्रवार को फिर से उनका ब्लड टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट में अगर निगेटिव आई और उनकी रिकवरी अच्छी रही तो उनके खेलने की संभावना बन सकती है। अगर रिकवरी ठीक नहीं रही तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल शुभमन टीम मैनेजमेंट और डॉक्टर्स की निगरानी हैं।

शुभमन गिल के स्थान पर केएल राहुल या ईशान किशन के रुप में दो विकल्प मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा इन दोनों में से किसी एक मौका दे सकते हैं। केएल राहुल 16 वनडे मैचों में नंबर 1 पर बतौर ओपनर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस क्रम में खेलते हुए उन्होंने 669 रन बनाए जिसमें कि  2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। वहीं नंबर 2 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 वनडे मैच उऩ्होंने खेला है। इस दौरान 246 रन बनाए हैं।

Related post

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से…
CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL…

Spread the loveकोरिया। SECL चरचा कॉलरी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलरी के डिप्टी मैनेजर के.बी. नंदन…
राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने…