• 06/10/2023

बिल्डिंग में भीषण आग से 7 की मौत, 3 दर्जन से ज्यादा झुलसे

बिल्डिंग में भीषण आग से 7 की मौत, 3 दर्जन से ज्यादा झुलसे
Spread the love

मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 39 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरेगांव में शुक्रवार सुबह G+5 बिल्डिंग के लेवल 2 में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 46 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिसमें की 7 की मौत हो गई। 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। अन्य निजी अस्पतालों से विवरण की प्रतीक्षा है जहां घायलों को ले जाया गया था।

वहीं इस हादसे में 4 कारें और 30 से ज्यादा बाइक जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि जिन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है उनमें से 6 की हालत नाजुक है।

शुक्रवार सुबह तकरीबन 3 बजे पुलिस को बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस औऱ दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल के कर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे लोगों का रेसक्यू किया। वहीं इस भीषण आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 3 घंटे से ज्यादा के समय के बाद फायर ब्रिगेड के अमले ने आग पर काबू पाया।

इस दौरान आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, 5 जंबो टैंकर, एक पानी की टंकी का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related post

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर: सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंत्री …
बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन…

Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को…
आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…