• 11/12/2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से, विपक्ष ने लगाए 628 प्रश्न, अनुपूरक बजट के साथ ही आयेगा एक संशोधन विधेयक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से, विपक्ष ने लगाए 628 प्रश्न, अनुपूरक बजट के साथ ही आयेगा एक संशोधन विधेयक
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक रखा गया है। 4 बैठकों वाले इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसके साथ ही एक संशोधन विधेयक भी सदन में रखा जाएगा। पूरे सत्र के लिए पक्ष विपक्ष के सदस्यों ने कुल 628 प्रश्न लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में आज स्पीकर डॉ रमन सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 14 दिसंबर को विधानसभा का 25 वर्ष पूरा हो रहा है इसलिए रविवार होने के बाद भी सत्र शुरू होने जा रहा है। कुल 4 बैठकों वाले इस सत्र में कुल 628 प्रश्नों में 96 .17 % ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। सत्र के पहले दिन राज्य सरकार की दीर्घकालीन विकास रणनीति छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी। दूसरे दिन वित्त मंत्री द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा जिस पर अगले दिन चर्चा होगी। इसके साथ ही सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ दुकान स्थापना विनियमन संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा। स्पीकर ने बताया कि सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की 48 , अशासकीय संकल्प की 9 और शून्यकाल की 4 सूचनाएं विधानसभा सचिवालय की प्राप्त हुई है। स्पीकर ने अंत मे कहा कि सदन की उच्च परंपरा को कायम रखने के लिए कुछ नए नियम भी बनाए जाएंगे जिससे छत्तीसगढ़ विधानसभा का कीर्तिमान पूरे देश में स्थापित हो सके।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र…

Spread the loveसहकार प्रेरणा सम्मान से नवाजी गईं महिलाएं, 36 लाख रुपये के औषधीय उत्पादों का किया विक्रय रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…
सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं, सिर्फ एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय…

Spread the loveसेवा सेतु पोर्टल बना पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी प्रशासन का सशक्त माध्यम रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व…
महिला स्व-सहायता समूहों के विष्णु भोग चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक

महिला स्व-सहायता समूहों के विष्णु भोग चावल की खुशबू…

Spread the loveपुलिस महानिदेशक गौतम को भेंट किया गया जीपीएम की विशिष्ट पहचान विष्णु भोग चावल 00 महिलाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल…