• 05/04/2026

Crime : कांकेर में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

Crime : कांकेर में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पी.व्ही. 27 में 10 से 12 लोगों ने एक ही परिवार पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

इस हमले में बृजेश मजूमदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पखांजुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पखांजुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।