• 25/02/2026

CRIME : मर्डर या सुसाइड? 20 वर्षीय युवक की गला कटने से संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

CRIME : मर्डर या सुसाइड? 20 वर्षीय युवक की गला कटने से संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव
Spread the love

रायगढ़।  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 08 निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (20 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

नारियल छीलने वाले चाकू से रेता गला?

परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना कल रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े धारदार चाकू से अपने गले को खुद ही रेत लिया। हालांकि, घटनास्थल का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। कमरे का पूरा फर्श खून से लथपथ मिला है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

मोबाइल और हथियार जब्त

पुलिस को घटनास्थल से वह धारदार हथियार बरामद हो गया है जिससे गला रेता गया था। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स इस गुत्थी को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं कि आखिर अभिषेक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई और वजह है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। जांच को पुख्ता करने के लिए रायगढ़ से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की विशेष टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर मौजूद फिंगरप्रिंट्स और खून के छीटों की जांच कर रही है।

 

Related post

Hanuman 2: ‘हनुमान’ की सफलता के बाद मेकर्स का बड़ा ऐलान, 5 भाषाओं में रिलीज होगी नई फिल्म, पहला पोस्टर आउट

Hanuman 2: ‘हनुमान’ की सफलता के बाद मेकर्स का…

Spread the loveHanuman 2 Announcement: सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’ की सफलता के बाद पौराणिक कहानियों पर आधारित एक और बड़ी फैंटेसी फिल्म…
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा में आयोजित कार्यक्रम…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 23 November 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या…