• 02/11/2025

CRIME NEWS : जादू टोना के शक में चाकू गोदकर युवक की हत्या, फरार आरोपी की तलाश जारी

CRIME NEWS : जादू टोना के शक में चाकू गोदकर युवक की हत्या, फरार आरोपी की तलाश जारी
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के छछानपैरी गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात मुजगहन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के छछानपैरी गांव में श्याम कुमार ध्रुव नामक युवक पर गांव के ही संजय नेताम ने जादू-टोना करने का शक जताया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से श्याम कुमार पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इस घटना में जहां श्याम कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इस हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…