• 02/11/2025

CG – परिवार की नाराजगी से अलग हुए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका की माँ से लिया बदला, हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर जो हुआ…..

CG – परिवार की नाराजगी से अलग हुए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका की माँ से लिया बदला, हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर जो हुआ…..
Spread the love

रायपुर। प्रेम प्रसंगों को लेकर अपराधों के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, जहां प्रेमी-प्रमिकाएं आपराधिक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से मामने आया है। जहां एक युवक ने ब्रेकअप के बाद गुस्से में बेहद ही खैफनाक कदम उठा लिया। युवक ने ब्रेकअप का बदला प्रेमिका की मां से लिया। उसने प्रेमिका की मां के सिर पर हथौड़ा से वार किया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी।

मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके की सतनामी बस्ती का है। आरोपी की पहचान देवेंद्र नगर के रहने वाले दीपक अग्रवाल के रूप में हुई है। दीपक अग्रवाल ने ब्रेकअप के बाद नाराज होकर दिनदहाड़े प्रेमिका की माँ पर हमला कर दिया। अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर माँ के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, रायपुरा, गौरा चौक स्थित यादवपारा निवासी युवती का देवेंद्र नगर निवासी दीपक अग्रवाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिये मुलाक़ात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी।

लेकिन दोनों की दोस्ती युवती की माँ को पसंद नहीं थी। जिसके चलते युवती अलग से मकान किराए पर लेकर रहने लगी। इसके बाद खम्हारडीह में रहने लगी। लेकिन इस दौरान युवक उसे परेशान करता था। उससे गाली गलौज करता था। इतना ही नहीं उससे मारपीट भी करता था। जिसके बाद उसने ब्रेकअप कर लिया। और अपनी माँ के साथ रहने लगी। उसे युवक से बातचीत बंद कर दिया साथ ही उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

युवती की माँ पर किया हमला

युवक युवती की माँ को कॉल करके परेशान करने लगा। उससे गाली गलौज करने लगा। इसके बाद युवक अपने के साथी के साथ युवती की माँ के पास पंहुचा और उसके सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई। हमले के बाद वह भाग गए।

मामले में युवती ने दीपक अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ। उसपे हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Related post

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…
CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव

CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही…

Spread the loveधमतरी। जिले का ग्राम ठेनही अब हरित ऊर्जा की नई पहचान बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर–मुफ्त…