• 10/12/2022

मैंडूस तूफान का CG में भी असर, तमिलनाडु में मचाई भारी तबाही, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम का हाल

मैंडूस तूफान का CG में भी असर, तमिलनाडु में मचाई भारी तबाही, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम का हाल
Spread the love

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ ने भीषण तबाही मचाई है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। तमिलनाडु में मैंडूस तूफान से विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए और दीवारें गिर गई। छत्तीसगढ़ में भी इस तूफान का असर देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। दिन का तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अऩुसार शनिवार सुबह कोरिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। कोरिया में 7.7 डिग्री, अंबिकापुर में 9.6, जशपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार शाम तक बादल छाए रह सकते हैं। उसके बाद सोमवार तक बादल छंट जाएंगे और प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरु हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

चेतावनी 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 10 दिसंबर को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिशल होने की संभावना है।

दक्षिणी-पश्चिमी बंगाल की  खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि वे बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें : ED BREAKING : ईडी ने सौम्या चौरसिया, IAS समीर विश्नोई सहित सभी आरोपियों की 152.31 करोड़ की संपत्ति करी अटैच, जाने किसकी कितनी संपत्ति आई दायरे में 

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…
मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन राज्यों में नए साल के जश्न में फिर सकता है पानी, अलर्ट जारी

मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ…

Spread the loveदिसंबर का महीना खत्म होने के लिए महज दो दिन ही बाकी है। लोग नए साल के स्वागत की…