• 10/12/2022

VIDEO: IAS अधिकारी पर भड़के मंत्री जयसिंह, बोले – ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बल्कि कलेक्टर यहां से शिफ्ट होगा

VIDEO: IAS अधिकारी पर भड़के मंत्री जयसिंह, बोले – ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बल्कि कलेक्टर यहां से शिफ्ट होगा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निशाने पर एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारी हैं। अधिकारियों से नाराज मंत्री इस कदर भड़के कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि, ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट नहीं होगा बल्कि यहां से कलेक्टर शिफ्ट होगा। मंत्री ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करने से नाराज हैं।

बताया जा रहा है कि मंत्री जयसिंह अग्रवाल बरबसपुर पहुंचे थे। उन्होंने कोरबा कलेक्टर संजीव झा को भी मौके पर बुलाया था लेकिन वो नहीं पहुंचे। उनकी जगह एडीएम विजेन्द्र पाटले, एसडीएम सीमा पात्रे और तहसीलदार मुकेश देवांगन मौके पर पहुंचे। कलेक्टर को सामने न पाकर मंत्री वहां पहुंचे अधिकारियों पर ही भड़क गए।

इसे भी पढ़ें : Death Prediction: कब होगी मौत इस टेस्ट के जरिए चलेगा पता, AI बता देगा समय 

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर कहीं नहीं शिफ्ट होगा बल्कि कलेक्टर शिफ्ट होगा। उन्होंने कहा कि मैं ने मुख्य सचिव से पता किया है कि कलेक्टर ने कोई छुट्टी नहीं ली है और न ही उसकी तबियत खराब है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की यह नाराजगी ट्रांसपोर्ट नगर को बरबसपुर से हटाकर झगहरा गांव में शिफ्ट करने से थी।

आपको बता दें इससे पहले तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के ऊपर भी उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसके बाद रानू साहू का ट्रांसफर कोरबा से रायगढ़ हो गया था।फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ट्रांसपोर्ट नगर को बरबसपुर से झगहरा गांव करने से मंत्री जी की नाराजगी है या फिर और कोई वजह।

देखिए वीडियो

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…