• 24/10/2023

चक्रवाती तूफान ‘हमून’ ले रहा खतरनाक रुप, बंगाल, ओडिशा सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘हमून’ ले रहा खतरनाक रुप, बंगाल, ओडिशा सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Spread the love

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘हमून’ को लेकर मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात बांग्लादेश के खेपुपारा औऱ चटगांव तट से टकराएगा। 25 अक्टूबर को इसके तट पर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती तूफान का असर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा। मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। 24 अक्टूबर से ही त्रिपुरा से ही बारिश का दौर शुरु हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक त्रिपुरा और अन्य राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी मेघालय और दक्षिणी असम में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के तटों पर भी हमून का असर नजर आएगा। 24 अक्टूबर को यहां मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश होगी।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में हमून की वजह से तेज हवाएं चलेंगी। जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। ओडिशा में भी तेज हवाएं चलेंगी। वहीं बांग्लादेश के तट पर हवा 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है।

इनके अलावा त्रिपुरा, असम, मणिपुरा और मिजोरम में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। उत्तर भारत में इस चक्रवात का कोई खास असर नहीं होगा। कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

Related post

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता,…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. भारत 114…
UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…
MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार, फरवरी 2027 में गृह प्रवेश की तैयारी

MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार, फरवरी…

Spread the loveभोपाल  –मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया और अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय मिलने वाला…