• 23/06/2025

रायपुर में सूटकेस में मिला युवक का शव, हाथ-पैर को बांधा, सीमेंट डालकर पेटी में बंद

रायपुर में सूटकेस में मिला युवक का शव, हाथ-पैर को बांधा, सीमेंट डालकर पेटी में बंद
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी में सूटकेस मिला, जिसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। शव को मोड़कर सूटकेस में डाला गया था, उसके पैर बंधे थे और उस पर सीमेंट डाला गया था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में राहगीरों को एक संदिग्ध पेटी दिखी, जिसके अंदर सूटकेस था। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर एक युवक का शव मिला, जिसे बेरहमी से मोड़कर रखा गया था। शव पर सीमेंट डाला गया था, जिसे बाद में बड़ी पेटी में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।

पुलिस और फोरेंसिक जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को कब और किसने वहां रखा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सियासी बयानबाजी शुरू

पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय मौके पर पहुंचे और उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक युवक की हत्या कर उसका शव सूटकेस में डालकर सीमेंट से भर दिया गया और फिर पेटी में बंद कर फेंक दिया गया। भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। गृहमंत्री बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।”

 

 

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…