• 23/06/2025

12 घंटे में साल्व हुआ डबल मर्डर केस: इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमी क्यों बना कातिल? अलग-अलग कुएं में मिली थी मां-बेटे की लाश, दो गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

12 घंटे में साल्व हुआ डबल मर्डर केस: इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमी क्यों बना कातिल? अलग-अलग कुएं में मिली थी मां-बेटे की लाश, दो गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके 8 वर्षीय बच्चे की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया है। दोनों शवों को अलग-अलग कुओं से बरामद किया गया था। इस मामले में दो चचेरे भाइयों, छत्रपाल सिंगौर (26) और शुभम कुमार सिंगौर (22) को गिरफ्तार किया गया है।

22 जून 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया में राधेलाल गायकवाड़ की बाड़ी में एक कुएं से दुर्गंध आ रही थी। जांच में साड़ी में लिपटी प्लास्टिक की बोरी में 8-10 वर्षीय बच्चे का शव मिला। वहीं, पास ही भगवान दास महिलांग की बाड़ी के कुएं में लाल साड़ी में लिपटी एक बोरी में 30-35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ, जिसके हाथ-पैर बंधे थे और बोरी में पत्थर बंधा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से पता चला कि मृतिका को छत्रपाल सिंगौर के साथ देखा गया था। हिरासत में पूछताछ के बाद छत्रपाल ने बताया कि मृतिका सुनिता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी से उसका इंस्टाग्राम के जरिए परिचय हुआ था। सुनिता ने बताया था कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह अपने 8 साल के बच्चे के साथ रायपुर में रहती है। छत्रपाल ने शादी का वादा कर सुनिता से शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन डेढ़ माह पहले उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। सुनिता के बार-बार साथ रहने का दबाव बनाने पर छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

18 जून 2025 को छत्रपाल सुनिता और उसके बच्चे को रायपुर से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर ग्राम खम्हरिया लाया। वहां शुभम से मिलकर दोनों ने खेत में गला दबाकर मां-बेटे की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को साड़ी में लपेटकर, बोरी में डालकर और पत्थर बांधकर अलग-अलग कुओं में फेंक दिया।

 

Related post

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे…

Spread the loveरोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में…
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य…

Spread the love‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार और वैज्ञानिक समाधान रायपुर,…
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को…

Spread the loveछत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक मदद ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड…