• 04/11/2022

जेल में कैदी के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जेल में कैदी के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जेल में एक कैदी ने दूसरे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जेल प्रबंधन ने आरोपी कैदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है कि सरकंडा निवासी विष्णु को पुलिस ने मारपीट के एक मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। अगले दिन गुरुवार को जेल अस्पताल में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने विष्णु भी गया था। चेकअप कराकर लौट रहा था उसी दौरान जेल में पहले से बंद शेख अजहर नाम के एक बंदी ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया।

हमले में विष्णु के सर पर चोंटें आई है। वहां मौजूद प्रहरियों और अन्य बंदियों ने हमलावर को पकड़ा और विष्णु को अलग किया। जानकारी लगते ही जेल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में विष्णु को जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया है।

विष्णु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जेल में माली परिवार के लोगों का आतंक है। उनके द्वारा अंदर रंगदारी की जाती है। बुधवार शाम को जेल पहुंचने के बाद से धमकी दी जा रही है। बोला गया कि तू यहां से बचकर वापस नहीं जा पाएगा। कैदी ने बताया कि उसका गुल्लू माली के बेटे से पुराना विवाद है, इसलिए बदला लेने के लिए ही हमला कराया गया है।

जेल के भीतर धारदार हथियार से हमले को लेकर कैदियों की सुरक्षा के साथ ही जेल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। मीडिया से बात करते हुए जेल अधिकारियों ने कहा कि शेख अजहर ने टीन के नुकील टुकड़ों से हमला किया है।

Related post

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य – मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य…

Spread the loveमुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23…
CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी दंपति गिरफ्तार

CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी…
CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती पर छात्र से साथ कर दी हैवानियत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती…

Spread the loveबालोद। जिले में मिडिल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र को सॉर्ट रिसेस के बाद 1 मिनट लेट आने पर…