• 31/07/2024

लिफ्ट में नाबालिग की मौत, गेट पर खून देखकर फैली सनसनी, इस तरह से गई मासूम जान.. 

लिफ्ट में नाबालिग की मौत, गेट पर खून देखकर फैली सनसनी, इस तरह से गई मासूम जान.. 
Spread the love

बिलासपुर से दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां जूना में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लिफ्ट में फंसने से नाबालिग की मौत हो गई। जब लिफ्ट से खून की बूंदे टपकनी शुरू हुई, तब जाकर दुकान संचालक को इसकी खबर लगी। मौके पर पुलिस की टीम को बुलाया गया। फिलहाल नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां 15 साल का छोटू नाम का लड़का एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में काम करता था। वह लिफ्ट में सामान लोड कर रहा था। तभी लिफ्ट के गेट में फंस गया, जिससे मौके पर ही छोटू की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक की मां 15 साल से इसी दुकान पर काम करती है। छोटू अपनी मां के साथ हर रोज की तरह दुकान पहुंचा था और दुकान में साफ सफाई का काम कर रहा था। तभी सामान लोड करने के दौरान इस तरह से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना के बाद छोटू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दुकानदार ने बताया कि नाबालिग ने दुकान के चौथा फ्लोर में लिफ्ट से टकराकर दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…